प्री- सिटिंग कर पक्षकारों को सुलह के लिए तैयार करें बैंक


बेतिया।आगामी दिनांक 12 सितंबर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली विशेष छूट का लाभ ऋणियों को प्राप्त हो सके। ताकि उनके मामलों का निपटारा नेशनल लोक अदालत में कराया जा सके। इसके लिए विभिन्न बैंकों के पदाधिकारीओं के द्वारा अधिक से अधिक ऋणियों से प्री सिटिंग कर उन्हें इस विशेष छूट का लाभ उठा अपने वादों का निपटारा कराने के लिए तैयार करना होगा। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने मंगलवार को विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक में कहीं। बैठक में उपस्थित विभिन्न बैंक के पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वे आए दिन पक्षकारों के साथ प्री सिटींग की जा रही है । जिसमें उन्हें नेशनल लोक अदालत में मिलने वाली विशेष छूट की जानकारी दी जा रही है। ताकि वे अपने वादों का निपटारा नेशनल लोक अदालत में सहमति के पश्चात करा सकें। बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, अनुमंडल नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों से आए पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post