राजकीय पॉलिटेक्निक बांका में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाषण एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित

​रजौन,बांका :- प्रखंड के कोतवाली स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बांका में बुधवार को प्राचार्य ई. बीरबल कुमार रजक के नेतृत्व में 'सेवा संकल्प अभियान' के प्रथम दिवस का सफल आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं राष्ट्रहित की सोच को बढ़ावा देना है। अभियान के पहले दिन छात्र-छात्राओं के लिए भाषण और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से रखे। वहीं गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और प्रेरणादायी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों ही प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को एक मंच देने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और देश के प्रति कर्तव्यबोध को विकसित करना रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार आगामी दिनों में भी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।

रिपोर्ट:- के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post