रजौन पुलिस की कार्रवाई: दो गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

रजौन ,बांका :-रजौन थाना क्षेत्र में न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तामिले को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी जे  सहयोग के आधार पर थाना क्षेत्र के अमदाहा गांव में छापेमारी की। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी भवेश तांती और विलाश तांती (दोनों पिता- धर्मेंद्र तांती, साकिन- अमदाहा, थाना- रजौन, जिला- बांका) को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट निर्गत था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश बना रही थी। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट:- के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post