रजौन के विद्यालयों में आज सजेगी चित्रकला प्रतियोगिता, सोमवार को बीआरसी में जुटेगी प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी

​रजौन ,बांका :- प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार (26 सितंबर) को "मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र" अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके ठीक बाद सोमवार (28 सितंबर) को धौनी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) रजौन में संकुलवार प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सोयम चक्रपाणि कनिष्क के हवाले से बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य परियोजना निदेशक एवं समग्र शिक्षा, बांका के निर्देशानुसार जिले भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में "मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र" अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 26 सितंबर को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच तय थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। बीआरसी ​लेखा सहायक ने आगे बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक के आलोक में 28 सितंबर को बीआरसी में आयोजित होने वाली गुरुगोष्ठी को दो पालियों में बांटा गया है। प्रथम पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जिसमें उच्च विद्यालय अमहारा-कोतवाली, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवानीपुर-कठौन, राजकीय उच्च विद्यालय जेठौर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धायहरना-महगामा, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी, उच्च विद्यालय उपरामा, एलएमसीके उच्च विद्यालय खैरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझगांय और राष्ट्रीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरामा संकुल के अधीन आने वाले विद्यालयों के प्रधान शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगी, जिसमें उच्च विद्यालय नवादा बाजार, उच्च माध्यमिक विद्यालय ओड़हारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़घड़ी-लकड़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाभनकोरामा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय धौनी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय अलीपुर-धनिया गड़िया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चकमुनिया, उच्च विद्यालय सिंहनान एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय लश्करी संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक और प्रभारी उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में बीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानों को निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से गुरुगोष्ठी में भाग लेने का कड़ा निर्देश जारी किया है। इस बैठक में विभागीय कर्मियों के साथ-साथ इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post