बांका में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला

बांका : जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने और थानों में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा जारी जिलादेश के तहत पुलिस निरीक्षकों और पुलिस अवर निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए नव-पदस्थापन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र बांका में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजकुमार प्रसाद को धोरैया का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है, वहीं पुलिस केंद्र बांका से ही पुलिस निरीक्षक अंजेश कुमार को जिलेबिया मोड़, खेसर, आनंदपुर और जयपुर का पर्यवेक्षी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही फुल्लीडुमर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें चांदन थाना का नया अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अपराध शाखा के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को बांका थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर योगदान सुनिश्चित करें तथा अपना योगदान प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करें।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post