बांका: चाँंदन प्रखंड मुख्यालय का इकलौता उच्च विद्यालय खेल मैदान इन दिनों कचड़े का भंडार बनता जा रहा है। जिससे जहां इस मैदान पर आकर खेलने वाले खिलाड़ी को तो परेशानी हो रही है वही इस मैदान के बगल से गुजरने वाली पीसीसी सड़क से गुजरने वाले वाहन और पैदल यात्री को भी परेशानी हो रही हैं।हाल ही में इस खेल मैदान पर पंचायत स्तर से वास्केट बोल और बैडमिंटन कोर्ड बनाया गया है।जिसकी दुर्दशा भी इसी कूड़े कचरे से बर्बाद हो रहा है। यह कूड़ा खेल मैदान के बगल उच्च विद्यालय में चल रही निर्माण और मरम्मति कार्य का सारा कूड़ा यहां डाल दिया जा रहा है। जिससे यहां बहुत बड़ा कूड़ा का ढेर बनता जा रहा है। इस संबंध में सीएसए के सदस्य विक्रम कुमार,दिलीप शर्मा,चन्द्रमोहन पांडेय,वसीम शेख ने इस अतिक्रमण से लोगों और खिलाड़ियों को हो रही परेशानी से बीडीओ और सीओ को अवगत कराते हुए मांग किया है कि उच्च विद्यालय खेल मैदान से इस कूड़े के ढेर को जल्दी हटाने का आदेश दिया जाय। बीडीओ अंजेश कुमार और सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि जांच के बाद स्कूल प्रबंधन के साथ काम कराने वाले ठीकेदार से बातचीत कर खेल मैदान को जल्दी खाली करा दिया जाएगा।
