बांका के युवक की देवघर में गोली मार कर हत्या,परिवार में कोहराम

बांका: देवघर से
मेला देख कर आते हैं फिर खाना खाएगे। यह कह कर घर से निकला युवक की देवघर रांगा मोड़ पर गोली मार कर हत्या करने से गोड़ियारी गांव में पूजा की खुशी मातम में बदल गयी। घटना सोमवार शाम की हैं।बताया जाता हैं कि प्रखंड के कोरिया ग्राम पंचायत के गोड़ियारी निवासी नागों यादव के 22 बर्षीय पुत्र रोशन यादव देवघर में रह कर बीए की पढ़ाई कर रहा था। नागों यादव के दो पुत्रों में रोशन सबसे बड़ा पुत्र था। और वह पढाई में तेज था।पूरे परिवार की उस पर विश्वास था कि वह पढ़लिख कर परिवार को मदद करेगा।कालेज की छुट्टी के बाद वह घर आया था और सोमवार सुबह को देवघर मेला देखने गया था। रात के नौ बजे परिवार वाले को यह सूचना मिली कि उसके बेटे रोशन को गोली लग गया है और उसका इलाज देवघर अस्पताल में चल रहा हैं।लेकिन वहां जाकर पता चला कि रोशन की गोली मार कर हत्या कर दिया गया हैं रोशन को दो गोली लगने की बात बताई गई।दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद रोशन की लाश गांव आने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया।पिता नागों यादव, चाचा कोरिया पंचायत के सरपंच प्रभात यादव सहित पूरे परिवार सहित कई गांव के लोग जमा हो गए।महिलाओ की चीत्कार से पूरा वातावरण शोकाकुल हो गया।शाम को उसका अंतिम संस्कार स्थानीय चांदन नदी में कर दिया गया। हत्या का कारण का सही पता नही चल सका हैं। लेकिन पुलिस जमीनी विवाद और अन्य कारण पर जांच कर रही हैं। देवघर अस्पताल के चिकित्सक का कहना हैं कि बुरी तरह जख्मी हालत में रोशन को लेकर आने वाले युवक ने बताया कि रोशन का एक्सीडेंट हुआ हैं। लेकिन जब चिकित्सक उसकी जांच करने लगे तो उसे एक गोली गर्दन पर और एक गोली आंख के नीचे लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। इलाज से पूर्व ही उसको अस्पताल ले जाने वाले युवक फरार हो गए थे। देवघर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर देवघर और उसके घर के अगल बगल के लोगो से उसके सम्बन्ध के बारे में पूछताछ करने के साथ एफएसएल टीम और अस्पताल और घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post