हरि सहाय लॉ कॉलेज में एनएसएस के द्वितीय दिवस पर कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वितीय दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर टैक्स एसोसिएशन के जीएसटी विशेषज्ञ जावेद अनवर (अधिवक्ता) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जावेद अनवर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति में कर का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विधि के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में कर के प्रति जनजागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि कर चोरी एक अपराध है और समाज में कर संबंधी जागरूकता फैलाना आवश्यक है, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक स्वप्निल पांडे ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी सहायक आचार्यगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post