नशा मुक्त से ही स्वस्थ देश का निर्माण संभव : कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी





गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के चतुर्थ दिवस के अवसर पर बुधवार को “नशा मुक्त भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नशा किसी भी राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थी एनएसएस के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नशा समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है और इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
संगोष्ठी में सहायक आचार्य स्वप्निल पांडे, जावेद अनवर, राहुल यादव, अनुपम सिंह, कुमारी चंदा यादव तथा अन्य कर्मचारीवृंद उपस्थित रहे।
एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हरीकेश तिवारी ने फोन पर बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। वहीं प्रेरणा चतुर्वेदी ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है और छात्र-छात्राएं इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं मिताली दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, आशीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को जलजीरा पेय पदार्थ का वितरण किया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post