बांका:सरकारी निर्देश से किसी भी शिकायतकर्ता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर उसका निदान करे।लेकिन चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के कुंबी ग्राम निवासी देवानी चौधरी अपने आवेदन पर समुचित आदेश पाने के लिए लगातार चार साल से अंचल कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुका है।लेकिन उसे आज तक अपने आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी तक नहीं मिली। कई सीओ बदल गए पर किसी ने उसके आवेदन पर ध्यान नहीं दिया।जबकि उसकी शिकायत पर अनुमंडल लोक शिकायत के साथ जिला लोक शिकायत में भी शिकायत किया गया। जिसमें सीओ को समुचित कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया। देवानी चौधरी का फाइल उसके आवेदन से काफी मोटी हो गई है। पर उसे कोई राहत नहीं मिली। देवानी की शिकायत है कि उसके गोतिया उसकी जमीन को जबरन हड़प रहा है जिसकी शिकायत सीओ को दिया गया। पर अंचल कार्यालय में दलालों और पैरवीकार के कारण उसे न्याय नहीं मिल रहा है।इस संबंध में सीओ रविकांत कुमार कहते हैं कि उस जमीन पर बांका कोर्ट में अधिकार वाद चल रहा है।इसलिए यहां से कोई आदेश नहीं हो सकता है। जबकि फरियादी का कहना है कि उस विवादग्रस्त जमीन पर कोई टाइटल नहीं चल रहा है।सीओ गलत जानकारी दे रहा है। और जानबूझ कर मुझे चार साल से परेशान किया जा रहा है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...