प्रवासी श्रमिको को सभी सुविधाएं मुहैया कराएं - बीडीओ।

-लौरिया में 1280 श्रमिकों को ठहराया गया है।


            (
बीडीओ -लौरिया)  -फाईल  फोटो  

(रवि मिश्रा)
 
लौरिया। लॉक डाउन में बाहर से आए श्रमिकों के ठहरने, खाने - पीने आदि की व्यवस्था को लेकर बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय में एक विशेष बैठक की। बैठक में बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद के साथ सीओ संजय कुमार सिंहा, सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि व सरकारीकर्मी  उपस्थित थे। बीडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि प्रखंड में अभी तक लॉक डाउन में 1280 श्रमिकों को ठहराया गया है। सरकार द्वारा निर्देशित जोनों के आधार पर रेड जोन से आने वाले प्रखंड के श्रमिकों को प्रखंड स्तरीय क्वारनटाइन केंद्र में रखने की ब्यवस्था की गई है। वहीं ऑरेंज और ग्रीन जोन से आने वाले श्रमिकों को समुचित व्यवस्था का प्रभार पंचायत के मुखिया के अधीन होगा । जो मुखिया द्वारा संचालित पंचायतस्तरीय कवारेंहटाइन सेंटर में रखा जाएगा और उनके रहने , खाने, पीनी के साथ सभी सुविधाओं का व्यवस्था उनके द्वारा किया जाएगा, साथही सभी तरह का खर्च पंचायत द्वरा खर्च किया जाएगा। बीडीओ ने यह भी बैठक में बताया कि फिलहाल लौरिया प्रखंड मुख्यालय के अलावे विभिन्न पंचायतों में कुल 27 कवारेंनटाइन सेंटर खोला जा चुका है। आवश्यकतानुसार और भी खोला जा सकता है। उन्होंने बैठक में आए सभी कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। यदि उनके द्वारा किसी प्रकार की शिकायत हमें मिली तो उस सेंटर पर कार्यरत पदाधिकारी, कर्मी या कोई भी जनप्रतिनिधि क्यों न हो उनपर निश्चित तौर पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post