बांका: (चांदन) जदयू एमएलसी मनोज यादव अपने एनडीए कार्यकताओं के साथ सोमवार को चांदन प्रखंड के कोरिया,औऱ सिलजोरी पंचायत के दर्जन भर गांवों का दौरा किया।इसमे कार्यकर्ताओ सहित ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्या को सुनते हुए ऑन द स्पोर्ट पदाधिकारियो से बात कर उसके निदान का अविलम्ब निदान करने का आदेश भी दिया। इस क्रम में सिलजोरी, पैलवा,धरवाटिला,पंडित टोला,त्रिधुना डीह, दर्दमारा,भनरा कसई सहित कई गांव गए। इस दौरान चंपारण नीति से बातचीत में उन्होंने कहा कि कटोरिया प्रखंड के जमुआ से तुलसी बदन तक पक्की सड़क की जगह सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं जबकि यह हाल ही में बना है बनने के वक्त भी उन्होंने घटिया सामग्री होने का आरोप लगाया था लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई और आज वह सड़क पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है ऐसा ही हाल तुर्की मोड़ से सिमुलतला और देवघर चांदन पक्की सड़क से भनरा होकर एक कनभीडिया मोड़ तक जाने वाली पक्की सड़क का भी है। जिसके बने हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। इन सारी सड़को की दुर्दशा के बारे में वे जल्दी ही मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री से शिकायत करेंगे। मनोज यादव के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पांडेय, छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष रजत सिन्हा, सिलजोरी मुखिया कार्तिक दास शिव नारायण मंडल, वार्ड संघ के सचिव पप्पू दुबे, आदित्य पोद्दार कई वार्ड सदस्य साथ में मौजूद थे।