बांका (चांदन): बांका जिले के चांदन प्रखंड के पूर्वी कटसकरा पंचायत के गौरा ग्राम निवासी अपनी दिव्यांगता पेंशन पाने बीते छह बर्षो से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा है।लेकिन स्वीकृति के बाबजूद आज तक उसे एक पैसा भी नसीब नही हुआ है।इसकी इस शिकायत पर कोई भी पदाधिकारी या पंचायत प्रतिनिधि तक कोई ध्यान नही दे रहा है।शनिवार को बीडीओ कार्यालय के सामने दोनों आंखों से सूरदास पोखन यादव के एक हाथ मे लाठी औऱ दूसरे हाथ मे पेंशन का कागज दिखाते हुए बताया कि बर्ष 15 में बीडीओ द्वारा 400 रु प्रतिमाह पेंशन की स्वीकृति का कागज मिला है।पर पांच बर्ष कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते बताया गया कि बैंक में खाता खुलवाओ। पर बैंक में आधार कार्ड की मांग किया गया। जिसे बनने देने के एक साल बीत जाने पर भी आधार कार्ड नही बन सका है।जिस कारण आज तक उसे कोई भुगतान नही हो सका है।और वह अपने गांव में लोगो से मांग कर किसी प्रकार पेट पाल रहा है।इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि आज वे मीटिंग में जिला आ गए है उसकी जो भी समस्या होगी वे निश्चित रूप से दूर कर उसे भुगतान करने में सहयोग करेंगे।
पेंशन स्वीकृति के बाद 6 सांल से पेंशन के लिए भटक रहा पोखन
byआमोद कुमार दुबे
-
0
