7नवम्बर को मोतिहारी में उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अधिकारीयों ने लिया जायजा ।



(आदित्य दुबे /चम्पारण नीति) 

मोतिहारी। आज जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक , नवीन चंद्र झा, भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी ,मोतिहारी का जायजा लेने पहुंचे ।

विदित हो कि दिनांक 7 नवंबर 2021 को कृषि विज्ञान केंद्र ,पिपराकोठी ,मोतिहारी में  उप राष्ट्रपति , राज्यपाल ,बिहार , मुख्यमंत्री ,बिहार के साथ-साथ अन्य गणमान्य   मंत्री गणों का आगमन कार्यक्रम निर्धारित है ।

इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय ,पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कुलपति ,डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के साथ विधि व्यवस्था से संबंधित विस्तृत मंत्रणा की गई ।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि महामहिम के आगमन  के अवसर पर प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क की मरम्मती, हेलीपैड निर्माण ,सेफ हाउस, रूट प्लान, ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्वस्थ सुविधा, अग्निशामक सुरक्षा  आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक, गोपनीय प्रशाखा पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता भवन ,संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post