मोतिहारी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी ( पंचायत) -सह-जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक ,भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डायट भवन, मोतिहारी में बने वज्रगृह -सह- मतगणना केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे ।
विदित हो कि दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को चतुर्थ चरण में केसरिया एवं ढाका प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन 2021 के सफल मतदान के पश्चात पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटीका को सुरक्षित ढंग से रखने के लिए डायट भवन, मोतिहारी में वज्रगृह का मुआयना किया गया ।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र के अंदर एवं बाहर साफ सफाई, विधि व्यवस्था ,रोशनी, पीने की पानी ,सी टी वी कैमरा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, स्वच्छ ,पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जीते हुए प्रत्याशी को अविलंब सर्टिफिकेट देने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम, मोतिहारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कीड़े के प्रकोप से बचने के लिए दवा का छिड़काव सुनिश्चित करें । ताकि मतगणना कार्य में कीट पतंगों से कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो सके ।
उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर निगम ,मोतिहारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।जगह जगह ब्लीचिंग पाउडर एवं चूने का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए ,ताकि महामारी के प्रकोप से लोगों को बचाया जा सके ।
इस अवसर पर श्री शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता, सौरभ गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, प्रभात झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, संजय कुमार, भूमि उप समाहर्ता मोतिहारी सदर, सादिक अख्तर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सुनील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम मोतिहारी, पुलिस उपाधीक्षक आदि उपस्थित थे ।