(आदित्य दुबे /चम्पारण नीति)
मोतिहारी। शीर्षत कपिल अशोक, अध्यक्ष ,रेड क्रॉस सोसाइटी -सह- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी भवन, मोतिहारी में रेड क्रॉस सोसाइटी परामर्शदात्री समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
इस बैठक में समिति द्वारा निम्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई- ब्लड सेपरेट, रक्त कोष का प्रबंधन तत्परता के साथ उपलब्ध कराने हेतु डीपीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन का रंग रोगन हेतु कार्य पालक अभियंता, भवन विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों में अनियमितता बरतने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी में अवस्थित ग्रामीण बैंक, के किराया में बढ़ोतरी की गई ।उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी में नये कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य तेजी आ सके।बायोमेट्रिक के माध्यम से कर्मियों की उपस्थिति ली जाएगी ।उन्होंने आईटी मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लड डोनेशन के लिए ऐप डेवलप करें , जिससे जरूरतमंद लोग ऑनलाइन विहितत प्रपत्र में अपना आवेदन दे सके । उन्होंने कहा कि रात्रि सेवा भी सुनिश्चित की जाए। सभी ग्रुप के ब्लड बैंक स्टॉक में सुरक्षित रखी जाए । रेड क्रॉस भवन के गेट पर जलजमाव को खत्म करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।रेड क्रॉस सोसाइटी में सभी कर्मियों के लिए ड्रेस कोड का इस्तेमाल किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि रिसेप्शन काउंटर को अपडेट रखें ।
रेड क्रॉस सोसाइटी के महत्वपूर्ण एजेंटों पर निर्णय लिए गए एवं सभी गणमान्य सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए । उन्होंने कहा कि मोतिहारी जिले का रेड क्रॉस सोसाइटी सुंदर दिखे । निष्पक्ष भाव से, सेवा भाव से एवं पारदर्शी तरीके से कार्य कर हम सभी पुण्य के भागी बने । संगठन द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसे और बेहतर करने की जरूरत है । किसी भी जरूरतमंद को अविलंब ब्लड मुहैया कराई जाए । रेड क्रॉस सोसाइटी के एंबुलेंस की मरम्मती कर ली गई है ।
ताबुत मरम्मत कर ली गई है ।
रेड क्रॉस सोसायटी के गेट पर अनाधिकृत रूप से एंबुलेंस का पार्किंग पर विचार किया गया ।
रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्त कोष में किसी व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले हस्तक्षेप पर रोक लगा दी गई है ।
इस अवसर पर शशि शेखर चौधरी,अपर समाहर्ता , सौरभ गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर ,एसीएमओ ,वरीय पदाधिकारी मेघा कश्यप ,भूमि उप समाहर्ता मोतिहारी संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक के साथ-साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के गणमान्य सदस्य डॉ आशुतोष शरण, डॉक्टर परवेज, जय प्रकाश चौधरी ,पवन चौधरी ,डॉ विवेक गौरव, अंगद सिंह, धीरज मिश्रा, अनिरुद्ध लोहिया, राहुल कुमार, सुधीर अग्रवाल ,अभिमन्यु कुमार ,पवन सर्रार आदि उपस्थित थे ।