बाल संरक्षण समिति सदस्यों की बैठक :म.कलाम

चम्पारण नीति / बेतिया (पश्चिमी चम्पारण ) अशोक शास्त्री :- आज दिनांक 22/04/2026 को  फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी बानुछापर बेतिया द्वारा संचालित पी0 सी0 एम0 इ0 डी0 परियोजना के तहत प्रखंड नरकटियागंज के प्रखण्ड जीविका परियोजना के सभागार में टोला बाल संरक्षण समिति सदस्यों के साथ प्रखंड बहु हितभागीयो का बैठक का आयोजन किया गया ।       
             परियोजना के हितभागी सह कार्यक्रम के सहभागी
संस्था कार्यकर्ता सुजीत कुमार कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं टोला बाल संरक्षण समिति सदस्यों को संस्थागत स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । परियोजना प्रबन्धक मो कलाम  द्वारा परियोजना के उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए बताए की पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए पहल करती है । महिला पर्यवेक्षक कल्पना कुमारी ने कहा की अनाथ बच्चों के लिए परवरिश योजना है जिन बच्चों का माता पिता नहीं है उसको इस योजना का लाभ दी जाती है बी पी एम रितेश किशोर ने कहा रोजगार के लिए युवा कौशल मिशन से प्रशिक्षण लेकर रोजगार से जुड़कर अपनी आमदनी को बढ़ा कर आत्म निर्भर बने । बाल मजदूरी और बाल विवाह से अपने बच्चो को बचाये । प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा की बकरी पालन  करे और अपने बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़े बाल मजदूरी से बचाये l कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कार्यकर्ता मो कलाम अंसारी केविन विलियम, आशिया प्रवीण पिंकी प्रकाश, आरती कुमारी, विजय कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार ने सराहनीय योगदान रहा l

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post