बांका पुलिस लाइन में अनुशासन की परीक्षा, एसपी ने खुद परखी जवानों की ट्रेनिंग, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश

बांका : जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पेशेवर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केवल कागजी रिपोर्ट न देखकर सीधे मैदान का रुख किया और वहां चल रहे प्रशिक्षण सत्र की जमीनी हकीकत जानी। एसपी ने अपनी मौजूदगी में प्रशिक्षु सिपाहियों से मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया और उनके द्वारा किए जा रहे कदमताल व सामरिक कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पाया गया कमियों में तत्काल सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस का पेशा केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि जनता की सेवा का एक बड़ा संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई एक-एक छोटी बात ड्यूटी के वक्त उनके काम आएगी और उन्हें एक साहसिक व संवेदनशील पुलिसकर्मी बनाएगी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को पूरी एकाग्रता के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी करने की नसीहत दी ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर साइबर डीएसपी अनुपेश नारायण, रक्षित डीएसपी कृष्ण प्रसाद समेत कई वरिष्ठ प्रशिक्षक मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में बांका पुलिस के "सेवा एवं सुरक्षा" के संकल्प को दोहराया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post