जीविका दीदी का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी तीन की हालत नाजुक

जितेंद्र पाठक (मुंगेर):प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के समीप बर्खास्त चार सामुदायिक उत्प्रेरक का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा । आमरण अनशन पर बैठी  रीता मनोहर, रंजना शुक्ला, और रजनी कुमारी की हालत नाजुक बताइए जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन ने इस मामले को तत्काल अपने संज्ञान में लिया, उन्होंने खुद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर जीविका दीदी से मुलाकात किया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी एस एस राय भी उपस्थित हुए और उन्होंने सभी की स्वास्थ्य जांच कराई तथा आवश्यक दवाई सभी को दी गई। विदित हो की बुधवार से ही बहाली की मांग को लेकर रीता मनोहर रंजना शुक्ला और रजनी कुमारी रोजी कुमारी आमरण अनशन पर बैठी हुई है। इनका कहना है की बिहार जीविका परियोजना के अंतर्गत  संग्रामपुर में सामुदायिक उत्प्रेरक के पद पर वर्ष 2014 से कार्यरत थी और समूह एवं ग्राम संगठन के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार 28 सितंबर 2024 को मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर किए गए शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लेने के बाद 3 दिसंबर 2024 को उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पद से हटा दिया गया था । महिलाओं का आरोप कि यह कार्रवाई पूरी तरह से एक तरफा मनमानी और साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि उसे आंदोलन में कई अन्य कर्मी भी शामिल थे। लेकिन कार्रवाई केवल चार लोगों पर ही की गई जो भेदभावपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सीएफएल पदाधिकारी पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, उन महिलाओं का कहना है की जीविका ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है, उन्होंने यह चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कृष्ण देव शाह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ड पार्षद राजेश केसरी रणजीत राम सुधीर यादव सभी लोगों ने जीविका दीदी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post