- जिला प्रशासन की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर रख रहे हैं नजर।
![]() |
| (बेतिया रेलवे स्टेशन, फाईल फोटो) |
![]() |
| (बेतिया रेलवे स्टेशन, फाईल फोटो) |
जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में उप विकास आयुक्त, श्री रवीन्द्र नाथ प्रसाद द्वारा रेलवे स्टेशन पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन, बेतिया में विभिन्न काउंटर बनाये गये हैं, जहां इनका प्राॅपर स्क्रीनिंग करते हुए मास्क दिया जायेगा तथा पंजीकरण किया जायेगा। साथ ही इनके सामानों को अच्छी तरह से सैनिटाइज भी किया जायेगा। इसके पश्चात गुणवतापूर्ण खाना, पानी देकर इन्हें बस में बैठाकर संबंधित ब्लाॅक क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचाया जायेगा। ब्लाॅक क्वारंटाइन सेंटर में इन्हें 21 दिनों तक रखकर इनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट

