दो सहोदर भाईयों के बीच मारपीट में दस जख्मी

दो सहोदर भाईयों के बीच मारपीट में दस जख्मी

दो सहोदर भाईयों के बीच मारपीट में दस जख्मी

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा पंचायत के कड़वामारणी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो सहोदर भाईयों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों से मिलाकर कुल दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में एक पक्ष से भीमलाल यादव, बाबुलाल यादव, योगिंदर यादव,  बाबुलाल यादव की पत्नी रूना देवी व पुत्र रोहित कुमार जबकि दूसरे पक्ष से कामदेव यादव, अशोक यादव शिवनारायण यादव, अशोक यादव की पत्नी सुनीता देवी एवं पुत्री रिंकी कुमारी शामिल है।   घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई गई है। जिसमें एक पक्ष अशोक यादव ने अपने चाचा भीमलाल यादव के अलावे भीमलाल यादव, बाबुलाल यादव, योगिंदर यादव, रूना देवी एवं रोहित कुमार को जबकि दूसरे पक्ष के भीमलाल यादव ने अपने भाई कामदेव यादव के अलावे अशोक यादव, शिवनारायण यादव, सुनीता देवी, रिंकी कुमारी, पंकज कुमार, संतोष यादव, नौरंगी यादव सहित दस को नामजद अभियुक्त बनाया है। जानकारी के अनुसार घर के पास दोनों सहोदर भाई का सामूहिक कुआं है। जिसके एक तरफ से भीमलाल यादव अपने घर के छत के लिए सीढ़ी का निर्माण करवा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जख्मी सभी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक एसडी मंडल द्वारा प्राथमिक उपचार कर जख्मी बाबुलाल यादव को देवघर रेफर कर दिया गया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments