विषैले जंतु के काटने से बच्चे की मौत

 विषैले जंतु के काटने से बच्चे की मौत

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

  कटोरिया थाना क्षेत्र के मनियां पंचायत के महपत्ता गांव में किसी विषैले जंतु के काटने के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।   मृत बच्चा गांव के परमेश्वर यादव का पुत्र बोधी यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्चे को सोमवार रात्रि किसी विषैले जंतु ने काट लिया। लेकिन परिजनों द्वारा इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल नहीं ले जाया गया। जबकि घर में ही झाड़-फूंक किया जाने लगा। इधर मंगलवार सुबह को आसपास के गांवों में बच्चे को मां के द्वारा ही अंध विश्वास में मारने की अफवाह फैली।  इधर ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने मां द्वारा बच्चे को मारने की बात को अफवाह बताया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post