आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट
बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के नावाडीह गांव में मनरेगा योजना से बनाई गई नाली कुछ परिवार के लिए मुसीबत बन गयी है। ग्रामीण बासुदेव प्रसाद ने बताया कि 8 माह पूर्व गांव में इस नाली का निर्माण मुखिया द्वारा किया गया था। उसी समय बताया गया था कि नाली पर ढक्कन देकर इसे ढक दिया जाएगा। लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी ढक्कन नहीं लगा है। जिससे कई परिवार अपनी चार पहिया वाहन को अपने घरों पर नहीं ला सकते हैं। और उसे बाहर ही रखना पड़ता है। जिससे चोरी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। दोपहिया वाहन तो किसी तरह उठाकर घर लाया जाता है। इतना ही नहीं गांव के महिलाओं और बुजुर्गों को भी एक दूसरे के घरों में आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में मुखिया छोटन मंडल ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर नाली पर ढक्कन डाल दिया जाएगा। मजदूरों के अभाव में अभी काम बंद कर दिया गया था।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...