बृद्धाश्रम के पांच जरूरतमंदों को रोटरी ने कराया ऑपेरशन


 मझौलिया।रोटरी क्लब बेत्तिया सेंट्रल के सौजन्य से रविवार के दिन पांच मरीजों का निःशुल्क आपरेशन किया गया।जानकारी चार्टर रोटेरियन डॉ.प्रदीप कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि पिछले रविवार को भी पांच जरूरतमंदों के आंख का निःशुल्क आपरेशन किया गया।आज वृद्धाश्रम के कौलेश्वरी देवी, शंकर दास, ब्रिज मिश्र, लियो फ्रांसिस का आपरेशन किया गया।उन्होंने बताया कि सभी आपरेशन सफल रहा।रोटरी क्लब के सचिव रोटेरियन सुजय कुमार सिन्हा ने बताया कि रोटरी क्लब ने चनपटिया के रानीपुर और मझौलिया के सतभीड़वा आदि कई गांवों को गोद लिया है।इन गावो के अतिरिक्त वृद्धाश्रम के जरूरतमंदो का जांचोपरांत आपरेशन किया जाता है। और उनलोगों को मुफ्त में चश्मा दिया जाता है।इस मौके पर रोटेरियन पूनम कुमारी, आरसीसी मझौलिया की कनकलता,गोलू कुमार,आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post