वोट देने बढ़े हम, रुके नहीं थके नहीं , नारों के साथ दिव्यांगजनों ने निकाली ट्राइसाइकिल रैली।

बेतिया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 एवं लोकसभा उप निर्वाचन 2020 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु जिला स्वीप कोषांग के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए जिले के दिव्यांगजन भी आगे आ गए हैं और स्वीप गतिविधि में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदान में दिव्यांगजनों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्राइसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।

    वरीय उप समाहर्ता सुहासनी प्रसाद ने बताया कि जिला स्तरीय दिव्यांगजनों की रैली का अयोजन किया गया। दिव्यांगजनों ने रैली के माध्यम से लोगों को 3 नवंबर और 7 नवम्बर 2020 को मतदान करने का संदेश दिया। रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर जनता सिनेमा चौक से होते हुए रेडक्रॉस, पावरहाउस से गुजरते हुए महाराजा स्टेडियम में पहुँची। वही रैली के बाद स्टेडियम में दिव्यांगजनों के लिए सौ मीटर ट्राइसाइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता सुधीर कुमार प्रथम स्थान और जोखू मियां द्वितीय स्थान पाने वाले को जिला प्रशासन की तरफ से मोमेंटो और प्रशस्ति- पत्र प्रदान किया गया।  साथ ही रैली में शामिल सभी दिव्यांगजनों को प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया।

         वरीय उप समाहर्त्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, राजीव कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तर के साथ- साथ प्रखंड और पंचायत स्तर पर लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जीविका, आई सी डी एस, आशा और शिक्षा विभाग के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को मास्क, दो गज की दूरी, मतदान करने जाना है जरूरी का संदेश दिया जा रहा है। 

कार्यक्रम का संचालन जिला स्वीप कोषांग की सदस्या  मेरी आडलीन ने किया। कार्यक्रम में पी डब्लू डी के अधिकारी सहित स्वीप कोषांग के सदस्य संजय कुमार, विजय चौबे, रविकांत झा, अमूल्य प्रताप, शिव कुमार सिंह, शमीम आरा, वंदना कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post