चिराग पासवान की सभा को आदेश के बाबजूद प्रशासन ने नही होने दिया-लोजपा उम्मीदवार बेबी देवी बेलहर

चिराग पासवान की सभा को आदेश के बाबजूद प्रशासन ने नही होने दिया-लोजपा उम्मीदवार बेबी देवी बेलहर

 बांका: बेलहर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के अंतिम दिन  लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का चुनावी कार्यक्रम अपने उम्मीदवार बेबी देवी उर्फ अर्चना देवी के पक्ष में चांदन उच्च विद्यालय के मैदान में  होना था। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति पत्र भी प्राप्त किया गया था जिसमें 4:30 बजे तक की अनुमति दी गई थी। लेकिन चिराग पासवान के 4:00 बजे तक हेलीकॉप्टर नहीं आने के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश दिया गया। औऱ बताया गया कि  4 बजे के बाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं है । चिराग पासवान को सुनने पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था। प्रशासन के इस रवैये पर  लोजपा उम्मीदवार बेबी देवी ने पत्रकारों को बताया कि चिराग की लोकप्रियता से परेशान होकर प्रशासन ने जानबूझकर अनुमति रहते हुए 4 बजे ही कार्यक्रम बंद करवा दिया। जिससे लोगों में और कार्यकर्ताओं में काफी निराशा हुई। बार-बार प्रशासन के लोगों को अनुमति पत्र दिखाया जा रहा था। लेकिन कोई भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ ।


इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि उप विकास आयुक्त से बात करने के बाद 4 बजे तक ही सभा की अनुमति बताई गई थी। इसलिए 4 का समय समाप्त हो जाने पर सभा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी।



Post a Comment

0 Comments