बांका के सभी विधानसभा के लिए आयोग ने जारी की अलग अलग फोन नम्बर


बांका। विधानभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को होने जा रहे बांका जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी जोरो पर है। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराये जाने को लेकर अब हेल्पलाइन सह नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी है। जहां लोग चुनाव से संबंधित जानकारी व शिकायत दर्ज करा सकते है। समाहरणालय स्थित आपदा कार्यालय परिसर में हेल्पाइन सह नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जहां लाेग 24 घंटे सूचना ले सकते है और शिकायत अपनी दर्ज करा सकते है। जिसका त्वरित निष्पादन किया जाता है। इसके लिए लोग इन नंबरों पर हेल्पलाईन नं0-1950 के साथ-साथ -06424-222250 एवं 06424-22256 संपर्क कर सकते है। इसके अलावे महिला कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग, जिला प्रोग्राम कार्यालय बांका में संचालित है, जिसका हेल्पलाईन नं0-06424-223475 है, जिस पर महिला मतदान कर्मियों से सूचना व सुझाव के साथ शिकायत प्राप्त किये जा सकेंगे। 


विस क्षेत्र हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार से है। 
अमरपुर - 06424-223470, धोरैया - 06424-223471, बांका - 06424-223472, कटोरिया - 06424-223473, बेलहर - 06424-223474

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post