पहली बार चुनाव में आशा कार्यकर्ता करेगी सेवा भाव से काम

 बांका:पहले चरण में होने वाले बांका जिले के पाँचो विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में पहली बार आशा कार्यकर्ताओं को चुनाव ड्यूटी में लगाये  जाने पर जिले के आशा कार्यकर्ताओं के काफी खुशी है।आशा कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अपने संगठन की ओर से पूरी ईमानदारी औऱ लगन से चुनाव में मिलने वाली जबाबदेही को बखूबी पूरा करने का निर्णय लिया है।चांदन प्रखंड मुख्यालय के आशा संघ की अध्यक्ष कुसुमजोरी निवासी रेखा देवी ने कहा कि जिले के सभी आशा कार्यकताओं को खुशी है कि लोकतंत्र के इस महान पर्व में उनकी भी अहम भूमिका होगी।इस चुनाव में प्रत्येक बूथ पर आशा दीदी को बूथ पर आने वाले सभी मतदाता के सेनेट्राइजेशन के साथ थर्मल स्कैनिंग करने का काम सौपा गया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post