रजौन के बीडीओ ने 125 गरीब निःसहाय के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

 बांका (रजौन): रजौन आईटी भवन परिसर में गुरुवार को विकास मित्रों द्वारा चिन्हित करवाते हुए शिविर लगाकर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने 125 गरीब निःसहाय के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया।बीडीओ ने बताया सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रथम फेज में 125 जरूरतमंद गरीब निःसहाय के बीच कंबल प्रदान किया गया है।बीडीओ ने कंबल वितरण, मनरेगा पीओ अमित कुमार,बीएसओ प्रमोद कुमार,सीडीपीओ सुनीता कुमारी सहित अन्य प्रखंड कनीय अधिकारियों के हाथों से करवाया गया।इस मौके पर पहचान के रूप में विकास मित्र अशोक दास, राजेश कुमार, घनश्याम कुमार, निरंजन हरिजन निराला,सुरेश दास,रूद्र नारायण,हेमंत कुमार झा,आवास पर्यवेक्षक गजेंद्र कुमार,आवास सहायक आदि को रखा गया था।

बीडीओ ने बताया गरीब जरूरतमंद निःसहाय के बीच और कंबल का वितरण किया जाएगा।इसको लेकर गरीब जरूरतमंदों के बीच काफी खुशी देखी जा रही थी।

कुमुद रंजन राव  रजौन से



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post