प्रखंड कर्मी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

 बांका (रजौन): प्रखंड के कर्मी प्रेम शंकर झा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। शुक्रवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। उनके सेवानिवृत्ति पर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया प्रेम शंकर झा समय कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं शांत स्वभाव के मधुर भाषी व्यक्तियों में से एक थे।इन्होंने प्रखंड का हर तरह के कार्यों को निष्ठा पूर्वक काम किया है।इनके सेवानिवृत्ति से एक बहुत बड़ी कमी का अनुभव किया जाएगा।इस मौके पर बीपीआरओ हेमंत कुमार सिंह,बीएसओ प्रमोद कुमार ,प्रखंड नाजिरअनिल कुमार अंचल नाजिर संतोष प्रखंड लोहिया कोऑर्डिनेटर नेहा झा,सुलेखा देवी,मु.फारुकी हसनैन,अजय कुमार झा,हेमंत कुमार,गंगा मेहतर,सुभाष पासवान,जर्मनी कुमार आदि ने भावभीनी विदाई दी है।

रजौन से कुमुद रंजन राव



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post