चांदन के आनन्द आश्रम में गरीबो के बीच कम्बल वितरण

 बांका (चांदन):छान प्रखंड के कांवरिया पथ स्थित आनन्द आश्रम में रविवार को गरीब,असहाय,दिव्यांग जनों के बीच हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी शेरा गंजी प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से करीब 500 से अधिक कम्बल का वितरण किया गया।इसमे मुख्य रूप से प्रमुख रवीश कुमार,देवघर के चिकित्सक प्रभात रंजन,जिप सदस्या निशा शालिनी, के हाथों कंबल का वितरण कराया गया। इस दौरान सबसे पहले मुख्य अतिथि को चादर और फूल माला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कंबल पाने वाले महिला, पुरुष, दिव्यांग और असहाय लोग मुख्य गेट पर उपस्थित थे। कंबल वितरण शुरुआत होने के बाद करीब 3 घंटे तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान करीब 500 से अधिक कंबल के साथ बिस्कुट  का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद पांडे, अरविंद राय, जीत बहादुर सिंह विश्व हिंदू परिषद के सदस्य, अभय कुमार चौधरी शेरा प्राइवेट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ, रेनू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे ।कंबल वितरण कार्यक्रम लगातार कई वर्षों से आनन्दधाम में किया जाता है।ऐसे कार्यक्रम से गरीब और असहाय परिवार को ठंड से राहत मिली है।



इस वितरण का प्रचार प्रसार कई दिन पूर्व से होने के कारण आसपास के कई गांव से दिव्यांग, और असहाय लोग जमा होकर कम्बल पाने के लिए जमा होते है।वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोरोना नियम का भी पालन किया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post