निधि समर्पण अभियान की सफलता को लेकर आरएसएस के प्रांतीय अधिकारियों ने लिया जायजा

निधि समर्पण अभियान की सफलता को लेकर आरएसएस के प्रांतीय अधिकारियों ने लिया जायजा


बांका (रजौन) : अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर चल रहे देशव्यापी निधि समर्पण अभियान में क्षेत्र के लोग काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।इसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस के स्वयंसेवक की ओर से निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में शामिल होकर सभी लोग अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपेक्षित दान दे रहे हैं। जिससे अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।शनिवार की संध्या छह बजे से रात 10 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सम्पन्न हुई।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद,प्रांत सह प्रचारक उमेश रंजन,जिला प्रचारक मनोहर लाल,जिला संघचालक राधे यादव उपस्थित थे।मौके पर रजौन खंड के अभियान प्रमुख सेवक राजकुमार स्वाभिमानी, सह अभियान प्रमुख श्रीकांत रजक,निधि प्रमुख रंजीत साह, सह निधि प्रमुख अमरेंद्र कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख के.आर.राव, सह प्रचार प्रसार प्रमुख प्रो.डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह,कार्यालय प्रमुख दिलीप मंडल,राजकिशोर तांती,ऋषि कुमार,ओंकार भारती, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव सहित प्रखंड के सभी पंचायतों के अभियान प्रमुख मुख्यरूप से उपस्थित थे।बैठक तीन चरणों में सपन्न हुई।बैठक के पहले चरण में संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने परिचयात्मक के उपरांत अभियान के सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों से निधि समर्पण अभियान की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी रामभक्तों को इस अभियान को सफल बनाने पर बल देते हुए दिशा निर्देश दिए।बैठक के दूसरे चरण में प्रत्येक पंचायतों से अबतक कितने राशि जमा हुए,अभियान कहाँ तक आगे बढ़ा आदि की अद्यतन जानकारियों से अवगत हुए।इन सभी चीजों का जानकारी के साथ-साथ हिसाब-किताब लिया गया।
बैठक के तीसरे चरण में सभी स्वयंसेवकों ने एकसाथ भोजन मंत्र के मंत्रोच्चार के साथ रात्रि भोजन करने के बाद इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर आपस में विचार विमर्श किया।सुदूर पंचायतों के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने रात्रि विश्राम शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल में ही बिताया। रविवार की सुबह संघ की शाखा के उपरांत बैठक को संपन्न किया गया।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments