कटोरिया में प्रदेश युवा भाजयुमो अध्यक्ष दुर्गेश सिंह का भव्य स्वागत

 कटोरिया में  प्रदेश युवा भाजमुमो अध्यक्ष दुर्गेश सिंह का भव्य स्वागत

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया में  सोमवार को बांका से देवघर जाने के क्रम में प्रदेश युवा भाजयुमो अध्यक्ष दुर्गेश सिंह का कटोरिया बाजार के प्रताप ढाबा पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिंधु प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । मौके पर  सर्वप्रथम सिंधु प्रताप सिंह ने रेशमी अंग वस्त्र एवं बुके देकर  उन्हें सम्मानित किया गया। उसके बाद  युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष  सनी चौधरी ने  कटोरिया आने पर उन्हें  माला पहनाकर स्वागत किया गया । बारी बारी से उपस्थित जिला से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों को माला पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने वरीय भाजपा कार्यकर्ता सह पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह को अपनी और से अंग वस्त्र देकर सम्मानित कियख । श्री सिंह ने उपस्थित पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के सबसे बड़ा संगठन  है ।हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है। बिहार में अपना युवा मोर्चा को संगठन को सशक्त और मजबूत करने के लिए   18 से 30 वर्ष के युवाओं को संगठन में जोड़ने का काम कर रहे हैं।  विहार हो या पूरे देश के युवा हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानती है ।पूरे देश में 60 प्रतिशत  युवा मोर्चा के सदस्य संगठन में शामिल है। पूरे प्रदेश के बूथ पर दस दस  युवा कार्यकर्ता को शामिल कर रहे हैं जो संगठन को मजबूत करेंगे। इस वार बंगाल में युवा कार्यकर्ता चुनाव में भाग लेकर भाजपा को मजबूत करेगी बांका के  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता  इस करोना काल में भी काम किया है।इस करोना काल  मैं भी चुनाव में मेहनत के बदौलत चार विधन सभा क्षेत्र में एनडीए का प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसका सारा श्रेय हमारे युवा कार्यकर्ता पर जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालक अमित शाह ने की।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post