133 वें दिन पर खुले प्रारंभिक विद्यालय,डीपीओ ,बीईओ आदि ने लिया जायजा

बांका: सरकार एवं शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के अनुरूप प्रारंभिक विद्यालय वर्ग कक्षा एक से अष्टम तक का पठन-पाठन कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गया है। प्रारंभिक विद्यालय कोरोना काल के दूसरी लहर के चलते तीन अप्रैल से होकर पांच अप्रैल से पठन-पाठन कार्य बंद था। सोमवार को विभागीय आदेश पर राज्य सहित जिले प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालय पूर्ण साफ सुथरा माहौल में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 133  वें दिन पर 182 प्रारंभिक विद्यालय खुलने की स्थिति में इसकी शुरुआत डीईओ, डीपीओ से बीईओ ने विद्यालय विजिट करते हुए प्रारंभ कर दिया है। इतने दिनों के बाद प्रारंभिक विद्यालय खुलने पर सोमवार को डीपीओ एमडीएम रविंद्र कुमार प्रकाश प्रोन्नत मध्य विद्यालय सैजपुर पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों को हाथ पकड़कर विद्यालय तक लेकर गए। इस बीच विद्यालय के शिक्षकों आदि द्वारा विद्यालय को फूल की बरसात करते हुए डीपीओ एमडीएम का स्वागत किया गया। इस मौके पर डीपीओ एमडीएम रविंद्र कुमार प्रकाश ने बच्चों को भविष्य का भाग्य विधाता बताते हुए फूल का बरसात करते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया।इस प्रकार रजौन बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने भी कन्या मध्य विद्यालय रजौन पहुंच कर बच्चों के रंगोली कार्यक्रम में भाग लिया। यहां भी पहुंचने पर बीईओ का स्वागत पुष्प का बरसात करते हुए किया।बीईओ ने रजौन कन्या मध्य विद्यालय के अलावे प्राथमिक विद्यालय बनगांव, मध्य विद्यालय पुनसिया बस्ती,प्राथमिक विद्यालय सोहरा पोखर,प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर,प्राथमिक विद्यालय कटिया,प्रोन्नत मध्य विद्यालय मोहना सहित कई अन्य विद्यालयों में पहुंचकर जायजा लिया है। बीईओ ने प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों प्रधानों को हर हाल में कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्वच्छ माहौल में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पठन-पाठन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। मास्क एवं सैनिटाइज आवश्यक बताया गया है। बीआरपी संजय कुमार झा ने भी प्रोन्नत मध्य विद्यालय सुजालकोरामा,रसूलपुर पहुंच कर जायजा लिया है। इस प्रकार बीआरसी के सभी सीआरसीसी ने भी कई विद्यालयों पर पहुंचकर अनुश्रवन किया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post