रजौन, बांका: 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कोरोना महामारी के दूसरी लहर बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बिना भीड़-भाड़ के शांति पूर्वक प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों में आन बान शान से तिरंगा फहराया गया।स्वतंत्रता दिवस को सुबह प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान और सहायक थाना नवादा परिसर मु. नसीम खान, रजौन प्रेस क्लब में अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीएचसी डॉ. ब्रजेश कुमार, बीआरसी में बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली में प्राचार्य सुनील चंद्र साह, डीएन सिंह कॉलेज में प्राचार्य प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी, धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में प्रबंधक नवीन कुमार, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी कुमार दिनकर, प्रोजेक्ट कन्या में चंदन रानी, नवादा हाई स्कूल विनोद कुमार, कस्तूरबा बालिका विद्यालय वार्डन अंजना सिन्हा, साक्षर भारत मिशन अजय कुमार, लायंस क्लब में प्रमोद कुमार सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक स्थल पर कुर्मी महासंघ प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, सिंहनान हाई स्कूल कृत्यानंद पोद्दार, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भाजपा कार्यालय में प्रभाष केसरी, जदयू कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राजद कार्यालय में स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी, एसएसपीएस प्राचार्य नवरत्न मंडल, एमआरएस जयनारायण सिंह ,शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी में सचिव शिवपूजन सिंह, मझगांय डरपा पंचायत भवन में मुखिया मृत्युंजय कुमार, पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत भवन में मुखिया चंदा रानी, राजावर में रीना कुमारी, रजौन में गंगा देवी, सकहारा में अमृता कुमारी, नवादा-खरौनी पंचायत में कल्पना देवी, चिलकावर-असौता में मीना देवी, भवानीपुर-कठौन में मनोज दास, आदर्श मध्य विद्यालय धौनी में प्रदीप कुमार, मध्य विद्यालय नवादा में गोपाल मंडल, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिशनपुर में भीएसएस अध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव द्वारा तथा इसके साथ-साथ प्रखंड के 54 महादलित टोले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए जाने की खबर है। तिलकपुर पंचायत मुख्यालय मुखिया राजीव कुमार के झंडोत्तोलन के क्रम में उप मुखिया रीना कुमारी, जिला परिषद संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति मुकेश उर्फ विनोद सिंह, विकास सिंह आदि उपस्थित थे। पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। इस मौके पर उप प्रमुख नीलम कुमारी, जिप सदस्य सह पूर्व प्रमुख सुमन पासवान, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में अपने-अपने स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव