धूमधाम से सम्पन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस

 बांका (चांदन):75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चांदन प्रखंड में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हो गया।निर्धारित समय पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में परामर्शी समिति के अध्यक्ष रविश कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जबकि उन्होंने ही गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा को माल्यार्पण के भी झंडोत्तोलन किया। जबकि बीस सूत्री कार्यालय औऱ बीआरसी भवन में बीडीओ राकेश कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ वंदना दास,निरीक्षण भवन में जिप सदया निशा शालिनी,जीविका कार्यालय में वरुण कुमार,प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रचार्या सुमन सिह,अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा, सरकार भवन ने पंचायत परामर्शी समिति के अध्यक्ष छोटन मंडल, कृषि विभाग में कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल पशु चिकित्सालय में चिकित्सक दीपशिखा कुमारी,थाना परिसर में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक संजय कुमार गरिमा संस्था में अध्यक्ष अभय चन्द्र आजाद ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावे सभी पार्टी कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष, शिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य,बैंकों में शाखा प्रबंधक ग्राम कचहरी में सरपंच सहित सभी पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र औऱ निजी संस्थानों में भी झंडोत्तोलन निर्धारित समय पर किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में आम जन के अलावे सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति बनी रही।

इतना ही नही झंडोत्तोलन के दौरान कृषि कार्यालय औऱ पशु चिकित्सालय में झंडोत्तोलन के दौरान झंडा ऊपर ही फंस जाने के कारण दुबारा उसे उतार कर फिर झंडोत्तोलन की प्रक्रिया पूरी किया गया। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post