उत्पाद विभाग की टीम ने कटोरिया से 441 लीटर विदेशी शराब किया जब्त

रजौन(बांका): रविवार को उत्पाद टीम ने कटोरीया रोड में सोहलिया के पास एक पिक अप से 49 कार्टन विदेशी शराब रॉयल स्टैग एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की) सभी 750 एमएल का बोतल में बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्यार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम सन्तोष कुमार यादव,ओझा बथान कटोरिया और अरबिंद कुमार यादव,लुलहा महकारा,थाना- बेल्हर का है।
अरबिंद कुमार यादव पिक अप भान के स्वामी है। शराब देवघर से लाया जा रहा था।बांका के गांधी चौक पर मोबाइल पर कॉल करने वाले को देना था।बरामद विदेशी शराब का मात्रा- 441 लीटर बोतल की संख्या 580 है।
रेड का नेतृत्व  मद्य निषेध निरीक्षक अजय कुमार कर रहे थे।साथ में सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव कर रहे थे।

रिपोर्ट: के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post