बांका (चांदन):पंचायत चुनाव की घोषणा होने औऱ इस चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए कोविड के वैक्सीन अनिवार्य होने की बात सामने आते ही प्रखंड अस्पताल में रोजाना अहले सुबह से ही मेला का माहौल उपस्थित हो जाता है।जिसके लिए चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी को काफी परेशानी हो रही है।वैसे इस भीड़ को देखकर लगता है कि अब लोगो मे वैक्सीन लेने वाले को गांव गांव जाकर बुलाना नही पड़ेगा और लोग स्वंय इसके लिए जागरूक होकर लेने लगे है।वर्षा हो या धूप महिला पुरुष की लंबी कतार इस भीड़ में शामिल होकर अपनी पारी का इंतजार कर रही है।वैसे वैक्सीन के लिए अस्पताल के अलावे भैरोगंज औऱ सुईया केंद्र पर भी काफी भीड़ जमा हो रही है। कुछ लोग तो यह भी अफवाह फैला चुके है कि बिना वेक्सिन उम्मीदवार नही बनने के साथ वोट भी डालने से वंचित रह जाएंगे। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा ने बताया कि अब हर गांव के हर तबके के लोग वैक्सीन के लिए तैयार होकर आने लगे है।जिसका पहले कोविड जांच कराकर उनको टीका लगाया जा रहा है।इसके लिए सभी चिकित्सक औऱ स्वास्थ्य कर्मी को तैनात कर दिया गया है। जिससे कोई वापस नही लौट सके।
