बांका (चांदन):शनिवार देर शाम देवघर के कोठियां मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत प्रखंड के कोरिया निवासी नितेश यादव 18 बर्ष की लाश रविवार को अपने गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक नितेश यादव अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।उसके निधन के बाद परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।मृतक के पिता सन्तु यादव ने बताया की उसका पुत्र अपनी मोटरसाइकिल से अपने मामा के घर बिशनपुर जा रहा था रास्ते मे कोठियां मोड़ के पास तेज रफ्तार दूसरी मोटरसाइकिल ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिर कर वह बुरी तरह जख्मी हो गया।बाद में स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए देवघर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। नितेश की मौत पर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।