बांका: 750 एमएल विदेशी शराब के साथ छः दोस्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर सभी को बांका जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार को चांदन देवघर पक्की सड़क पर स अ नि जितेंद्र तिवारी द्वारा वाहन जांच के दौरान देवघर की ओर से आने वाली एक कार को रोकने का इशारा करने पर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। तत्काल थाने को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुद अन्य सहयोगी के साथ पक्की सड़क पर जाकर उस कार को रोक लिया। जिसपर छः युवक सवार था।कार की डिक्की खोलकर देखने से उसमे पेपर में लपेट कर रखा हुआ 750 एमएल का शराब बरामद कर लिया गया। बाद में सभी को गिरफ्तार कर कार को भी जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों में बिट्टू कुमार चांदन, सूरज कुमार, बलसारा देवघर,शिवम कुमार,सौरभ कुमार,जितेंद्र कुमार भोरसार कटोरिया और मनसुख कुमार बम्पास टाउन देवघर निवासी बताया जाता है। सभी आपस मे मित्र है जो मौज मस्ती के लिए निकले थे।
Tags
देश
