कुर्मी महासंघ अंगप्रदेश द्वारा किया गया बसुवारा में पौध रोपण एवं पौध वितरण

रजौन(बांका):रविवार को कुर्मी महासंघ अंगप्रदेश के बैनर तले प्रखंड के कठचातर-लीलातरी पंचायत अंतर्गत बसुवारा गांव में पौधरोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। गांव के गोपाल नारायण सिंह के नवविवाहित सुपुत्र अनीश कुमार एवं शिम्पी कुमारी ने आम का पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महासंघ के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों के बीच आम, महोगनी, सागवान के 300 पौधे पौधारोपण के लिए वितरण  किए। इसके बाद ॐ गायत्री आवासीय विद्यालय निकट देववृक्ष पीपल लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान महासंघ के कोषाध्यक्ष अजित कुमार राव द्वारा माइकिंग कर ग्रामीणों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर महासंघ कोषाध्यक्ष अजित कुमार राव,सचिव संदीप चौधरी,भानू भारती, रितेश कुमार सिंह,रंजेश कुमार,अनिमेष राज,रवि कुमार सिन्हा,गोपाल सिंह,रजनीश कुमार सहित कई सदस्य मौके पर मौजूद रहे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post