पंचायत चुनाव को लेकर रजौन व नबादा थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य जारी

रजौन(बांका): शांतिपूर्ण, निष्पक्ष निर्भीक, वातावरण में पंचायत चुनाव कराने को लेकर रजौन एवं नवादा सहायक थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को सीओ मु.मोइनुद्दीन, रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान और थाना मैनेजर सुमन कुमार द्वारा लाइसेंसी हथियारों के भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा था।आगामी पंचायत चुनाव में विधि व्यवस्था वह निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सत्यापन करवाया जा रहा है। रजौन थाना शिविर में 14 एवं नवादा में 18 लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। इसके लिए थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंस धारी हथियार धारकों को नोटिस देकर सीओ एवं दोनों थानाध्यक्ष के समक्ष अपने हथियारों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया था। रजौन में 93  एवं नवादा में 32 लाइसेंस धारी है।जिसे प्रत्येक लाइसेंस धारक के लिए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post