रजौन(बांका): रजौन थाना की पुलिस ने बीते शनिवार रात्रि को समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर बालू मामले के कुख्यात एवं मारपीट मामले के चार फरार आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित में प्रखंड अंतर्गत बालू मामले के नीमा निवासी सच्चिदानंद यादव और डुमरिया निवासी विकास यादव उर्फ विक्की एवं डुमरिया निवासी मंटू यादव अभिषेक और मारपीट मामले के भुसिया निवासी राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि छापेमारी अभियान के तहत बीते रात को छापेमारी कर चारों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव