कटोरिया में महिला की हत्या ,पति गिरफ्तार

 बांका:बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर स्थित मछुआ टोला की एक महिला की मौत शुक्रवार देर रात्रि हो गई। मृतका की पहचान गांव के बीरू कापरी की पत्नी नीलम देवी (३५ वर्ष) के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतका के भाई विकास केवट ग्राम रसिकपुर जिला दुमका द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें के मृतका पति बीरू कापरी के अलावा देवर प्रकाश कापरी, देवरानी रीता देवी, चाचा ससुर रामा कापरी एवं सास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। फर्द बयान में बताया गया है कि उसकी बहन की शादी 15 वर्ष पूर्व बीरू कापरी से हुई थी. शादी के बाद से ही नीलम के साथ नामजद आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे। इधर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी. जिसके बाद आवेदक सहित मृतका की मां जमनी देवी, भाई सुमन केवट विकास केवट, भाभी मिनी देवी के अलावा लगभग दो दर्जन लोग मायके से मौके पर पहुंचे. जहां देखा कि घर में नीलम का शव पड़ा हुआ था. जबकि सभी नामजद सभी आरोपी मौके से फरार थे। इधर मायके वालों ने घटना की जानकारी कटोरिया पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। पुलिस मौके से नामजद अभियुक्त मृतका के पति वीरू कापरी को  गिरफ्तारी कर लिया है पुलिस बलों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post