बांका : जिले के बौंसी बाजार में शनिवार को सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक वैगनार कार नम्बर-डीएल 5ईई- 4300 से 148 बोतल विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 56.7 लीटर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर दुमका जिले के हंसडीहा थाना के बड़ीडीह का रहने वाला है। कार से बरामद हुई विदेशी शराब में डेनिस व्हिस्की और आफ्टर डार्क व्हिस्की ब्रांड का बताया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार शराब कार की डिक्की और बीच वाले सीट के नीचे थैला में रखे गए थे। वहीं इस मामले का मुख्य सरगना गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के घटवारी चौक का विकास कुमार है, जिसे पुलिस ने मुख्य अभियुक्त बनाकर मामला दर्ज किया है। इस रेड का नेतृत्व मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया है।
रिपोर्ट:केआर राव