पंचायत निर्वाचन के लिए बीडीओ ने सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रजौन(बांका): आसन्न पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए रजौन प्रखंड का चुनाव तीसरे चरण के आठ अक्टूबर को होने जा रहा है। इसके लिए शनिवार को बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में नामनिर्देशन प्रपत्र, नाम दाखिल, नाम वापसी, संवीक्षा, मतगणना प्रक्रिया तक की जवाबदेही तय की गई है। पंचायत निर्वाचन तक के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा को वार्ड सदस्यों के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी की दायित्व सौंपी गई है। वार्ड के लिए छह काउंटर बनाए जा रहे हैं। सभी वार्ड काउंटरों पर तीन-तीन पंचायतों का नामनिर्देशन प्रपत्र से लेकर संवीक्षा एवं मतगणना तक की जवाबदेही दी  गई है। प्रत्येक सभी काउंटरों पर दो-दो शिक्षकों की तैनाती की गई है। ग्राम कचहरी पंच के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुपम कुमार सिंह को बनाया गया है। पंच के लिए दो काउंटर बनाया गया है। मुखिया पद के लिए बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। इसके लिए मात्र दो ही काउंटर बनाया गया। पंचायत समिति सदस्य के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार को बनाया गया है। पंचायत समिति सदस्य के नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया के लिए दो ही काउंटर बनाए गए हैं। इस प्रकार सरपंच के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विभूति कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। सरपंच के नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया के लिए एक काउंटर बनाया गया है। मालूम हो रजौन प्रखंड का आम पंचायत चुनाव के लिए 16 से 22 सितंबर तक नामांकन,23 से 25 सितंबर तक संवीक्षा, 26 एवं 27 को नाम वापसी,प्रतीक चिन्ह का आवंटन 27 सितंबर,मतदान 8 अक्टूबर एवं मतगणना 10 एवं 11 अक्टूबर को संपन्न हो जाएगा।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post