रजौन(बांका):नवादा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शनिवार को चोरी से बिजली जला रहे तीन लोगों को विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर पकड़ा है।बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग कनीय अभियंता राजीव रंजन ने स्थानीय थाना में जुड़वाना के साथ मामला दर्ज कराई है। इस छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ अमरपुर के वरुण कुमार व कनीय विद्युत अभियंता रजौन राजीव रंजन एवं कनीय विद्युत अभियंता राजस्व गुंजा कुमारी शामिल थे। रजौन कनीय अभियंता राजीव रंजन ने थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि नवादा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में सियाराम प्रसाद सिंह के यहां छापेमारी के क्रम में वहां पर विद्युत का उपयोग अवैध रूप से चोरी करते पाए गए ।जिसको लेकर 20 हजार नौ रुपये। सकहारा विनय कुमार रजक के यहां छापेमारी कर 30 हजार 797 रुपये एवं अबलू पासवान के यहां छापेमारी के क्रम में 23 हजार 507 रुपये का विद्युत राजस्व क्षति से संबंधित मामला दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट:केआर राव
Ri