रजौन(बांका): शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक एवं भयमुक्त वातावरण में आसन्न पंचायत आम निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक काफी सक्रिय दिख रहे हैं। इसी कारण से शस्त्र धारकों का भौतिक सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने थाना परिसर में कैंप करते हुए 16 शस्त्र धारकों का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के क्रम में थानाध्यक्ष स्वयं बारीकी से शस्त्र पुस्तिका से लाइसेंस रिन्युअल का सत्र, कारतूस एवं लाइसेंस धारी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का अंकित नंबर को शस्त्र पुस्तिका से मिलान किया जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नवादा सहायक थाना अंतर्गत पड़ने वाले सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन दो -तीन दिन के अंदर कर दिया जाएगा। रजौन थाने में भी सत्यापन का कार्य रविवार से किए जाने की बात कही गई है।
रिपोर्ट: केआर राव