संगठन मजबूती लिए छात्र जदयू ने अपने टीम का किया विस्तार

रजौन(बांका) : संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बांका छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अनिमेष राज द्वारा मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छात्र जदयू के जिला कार्यकारिणी टीम के विस्तार करने की जानकारी दी गई है। इस दौरान मुख्य रूप से सशक्त जिला कमिटी के सभी पदों के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों में भी छात्र जदयू अध्यक्ष पदों का भी गठन किया गया है। इस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बांका छात्र जदयू जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार झा और अक्षय यादव को बनाया गया है, सचिव के पद पर कुश मंडल और संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर रितीन राज, महासचिव के पद पर दीपक कुमार और मणिकांत यादव सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष की सूची जारी की गई। जिसमें से बांका के प्रखंड अध्यक्ष राज यादव, बौंसी से शरद यादव, बाराहाट से अंकित आनंद, चांदन से पप्पू कुमार, कटोरिया से कृष्ण कुमार, बेलहर से कुंदन राज, फुल्लीडुमर से शिव कुमार, शंभूगंज से सुब्रत सौर्य, रजौन से प्रिंस कुमार, अमरपुर से मो० हुनर रजा और धोरैया से बाजू पासवान को प्रखंड छात्र जदयू अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post