रजौन(बांका ): सोमवार को रजौन थाना की पुलिस ने पुनसिया चौक पर थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाकर फाइन वसूला। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की पुलिस ने जमकर क्लास ली। बिना हेलमेट के वाहन चालको को सख्त चेतावनी देकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस दौरान वाहन जांच होता देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस क्रम में दोपहिया वाहन चालकों से लेकर चार पहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। वाहन जांच होता देख कर वाहन चालक दूसरे रास्ते से भागते हुए नजर आए। इस बीच करीब एक दर्जन दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच किया गया जिसमें कई वाहनों में कागजात व हेलमेट आदि की कमी रहने पर 5 हजार का चालान काटा गया। मौके पर थानाध्यक्ष सहित महिला और पुरुष पुलिस बल काफी संख्या में उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि आगे भी वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट: केआर राव